हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक शनिवार को पुराना धरना स्थल के समीप अशोक राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी एवं खतियानी परिवार के वरिष्ठ सदस्य रामावतार भगत ने कहा कि हजारीबाग में पानी की कमी नहीं है, बल्कि प्राकृतिक जलस्रोतों की उपेक्षा समस्या का कारण है। उन्होंने कहा कि पहले शहर में तालाब, कुएं, झील और छड़वा डैम जैसे जलस्रोत थे, लेकिन देखरेख के अभाव में अधिकतर लुप्त हो गए। उन्होंने मीठा तालाब और बुढ़वा महादेव तालाब का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय इनकी नियमित देखभाल होती थी। भगत ने कहा कि जनता की लापरवाही और गंदगी फैलाने से तालाबों का पानी दूषित हो गया। बैठक में जलस्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया गया। मौके पर मो हकीम, महेश विश्वकर्मा, मेघन मेहता समेत कई लोग मौजूद थे। ...