नई दिल्ली, जुलाई 8 -- खतरों के खिलाड़ी 15 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का शो पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन अब शो की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। टीआरपी ब्लैकआउट की वजह से शो की रिलीज को पोस्टपोन किया गया है। आइए जानते हैं क्या है टीआरपी ब्लैकआउट और क्या है स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की नई रिलीज डेट?क्या है खतरों के खिलाड़ी की नई रिलीज डेट? रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की नई रिलीज डेट अब 1 अगस्त हो गई है। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन लिखा- लगेगी जान की बाजी, क्योंकि शुरू हो रहा है डर का नया दौर! देखिए खतरों के खिलाड़ी 15 एक अगस्त से, हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर। यह भी पढ़ें- खतरों के खिलाड़ी 15 क...