मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर और सदर थाना क्षेत्र इन दिनों चेन और मोबाइल छिनतई करने वाले बदमाशों का सेफ जोन बन गए हैं। अपराधी इतने बेखौफ हैं कि व्यस्त सड़कों पर भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। पुलिस की गश्ती और मुस्तैदी के दावों के बीच बीते एक माह के भीतर दोनों थाना क्षेत्रों में छिनतई की 10 से अधिक वारदात हो चुकी है।जांच में यह बात सामने आई है कि इन वारदातों के पीछे मुख्य रूप से कटिहार का कुख्यात कोढ़ा गैंग और शहर के लोकल गैंग सक्रिय हैं। हाल ही में एक रिटायर कुलपति की पुत्री से लूटी गई चेन कटिहार के कोढ़ा से बरामद हुई थी। वहीं, गोबरसही-डुमरी रोड में ऑटो सवार महिला से हुई छिनतई में शेखपुर दाब के बदमाशों की संलिप्तता पाई गई है।सीसीटीवी में तस्वीर कैद, फिर भी अपराधी पकड़ से बाहरअधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.