जमुई, अप्रैल 29 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता विकास के नाम पर सरकार नई और बड़े बड़े सरकारी कार्यालय भवन के निर्माण करा रहे हैं। लेकिन पुरानी भवन और उससे जुड़े सरकारी आवास के रखरखाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। जिसका नतीजा होता है कि वैसे सरकारी भवन और सरकारी आवास खंडहर में तब्दील हो रहे है। उदाहरण के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय और उस परिसर में बने सरकारी आवास को देखा जा सकता है। जहां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिय नये भवन का निर्माण कराया गया। जहां करोना के बाद कार्यालय का संचालन भी किया जा रहा है। लेकिन पुराने कार्यालय भवन और परिसर में खाली पड़े सरकारी आवास खंडहर में तब्दील हो गया है। जिसकी संख्या दर्जन भर से अधिक है। जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी का भी आवास है। वर्ष 2008 में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर नक्सली हमला किया गया था। जिसमें नक...