उरई, मई 5 -- कुसमिलिया। संवाददाता उरई-राठ मुख्य मार्ग अब आम राहगीरों के लिए सड़क कम और खौफ का गलियारा ज्यादा बन गया है। इस मार्ग पर स्थित होटलों के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े बालू लदे भारी भरकम ट्रक किसी भी समय बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। विजय विक्रम चौराहे से लेकर मुहाना तक सड़क किनारे काल बनकर खड़े ये ट्रक प्रशासन के दावों को मुंह चिढ़ा रहे हैं।उरई-राठ मार्ग पर विजय विक्रम चौराहा, मुहम्मदाबाद, डकोर, जैसारी मोड़ और मुहाना में स्थित ढाबों व होटलों के बाहर रात-दिन ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है। बालू लदे ये ट्रक आधे से ज्यादा सड़क को घेर कर खड़े होते हैं। यह भी पढ़ें- 'हाईवे पर मौत की कतार': अवैध पार्किंग से हर सफर बन रहा जोखिम भरा स्थिति यह है कि रात के अंधेरे में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को सड़क किनारे खड़े ये ट्रक दिखाई नहीं देते, ज...