श्रीनगर।, अक्टूबर 31 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इसके बाद से वे लगातार अपनी पार्टी के भीतर बगावत का सामना कर रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नाराज विधायकों के गुट ने शुक्रवार को एक बड़ी बैठक की जो कि काफी देर तक चली। उन्होंने अपनी मांगों की एक लिस्ट तैयार की है। इन विधायकों की बैठक ने उमर अब्दुल्ला की सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों का कहना है कि बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार और कुछ मंत्रियों को हटाने की मांग कर दी है। आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम श्रीनगर में एनसी के 18 विधायकों ने बैठक की। इस बैठक में छह विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इन्होंने भी नाराज गुट को अपना समर्थन दिया। बागी गुट में कश्मीर घाटी और जम्मू दोनों ही जगहों के विधायक शाम...