लखीसराय, अप्रैल 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्र नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान और पुरानी बाजार स्थित विद्यापीठ चौक के समीप इन दिनों मौत का बाजार सज रहा है। यहां सुशासन के दावों और नागरिक सुरक्षा के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाई वोल्टेज बिजली के ट्रांसफार्मरों के ठीक नीचे सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें सजा रहे हैं जहां एक छोटी सी तकनीकी खराबी या चिंगारी से पल भर में दर्जनों जिंदगियां स्वाहा हो सकती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस खतरनाक व्यवस्था से न केवल दुकानदार बल्कि रोज सैकड़ों की संख्या में आने वाले ग्राहक भी अनजान नहीं हैं। इसके बावजूद सब कुछ ऐसे चल रहा है मानो कोई खतरा है ही नहीं। ट्रांसफार्मर के नीचे जमीन, खुले तार और भीड़ ये सभी मिलकर किसी बड़े हादसे का संकेत दे रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.