बेगुसराय, सितम्बर 12 -- शाम्हो। सिंघौल, निज संवाददाता। गंगा नदी में आ रही बार बार बाढ़ के कारण जिले में गंगा नदी से लगने वाले आठ प्रखंड भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। स्थिति यह है शुक्रवार की शाम हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 41.76 मीटर से 87 सेंटीमीटर ऊपर 42.63 मीटर पर बह रहा था। जिले के बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, बेगूसराय, मटिहानी, शाम्हो, बलिया और साहेबपुरकमाल प्रखंड के दियारा क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोग इस बाढ़ से परेशानी में हैं। लेकिन शाम्हो प्रखंड में बाढ़ के सबसे भीषण प्रभाव देखने को मिल रहा है। गंगा और किउल नदी के बीच बसा यह पूरा प्रखंड ही बाढ़ की चपेट में है। सूर्यगढ़ा से प्रखंड मुख्यालय आने वाली मुख्य सड़क, गैस गोदाम से टोटहा जाने वाली सड़क, सरलाही ढाब से अकहा जाने वाली सड़क, पुरानीडीह, पथलाटोल समेत सभी सड़क पर बाढ़ का पानी बह रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.