खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा
गाजीपुर, सितम्बर 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गंगा, गोमती और कर्मनाशा नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का संकट गहरा दिया है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार शाम पांच बजे यह 63.570 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का खतरा बिंदु 63.105 मीटर निर्धारित है। इस तरह नदी खतरे के निशान से करीब 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के अनुसार गंगा के जलस्तर में प्रति घंटे करीब एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी का क्रम जारी है। ऐसे में तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। निचले इलाकों में पानी तेजी से फैलने के साथ खेतों, रास्तों और रिहायशी क्षेत्रों पर भी बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। जिले में गंगा के साथ गोमती और कर्मनाशा नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। इससे खानपुर, जमानियां, रेवतीपुर, भांवरकोल सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.