औरैया, सितम्बर 7 -- यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को नदी का जलस्तर 107.8 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 112 मीटर से 4.2 मीटर नीचे है। एसडीएम निखिल राजपूत ने सिकरोड़ी और गौहानी कलां समेत आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात देखे। ग्रामीणों से बातचीत कर पानी बढ़ने की स्थिति में जरूरी सामान और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने को कहा। एसडीएम ने गांवों में ग्रामीणों से संवाद कर यमुना के बढ़ते जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नदी के पानी पर लगातार नजर रखें। जलस्तर तेजी से बढ़ने की स्थिति में घर का जरूरी सामान पहले ही ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। पशुओं के लिए भूसा और चारा निचले स्थानों स...