बस्ती, सितम्बर 9 -- विक्रमजोत(बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद सरयू नदी उफान पर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 92.73 मीटर से 36 सेमी ऊपर 93.09 मीटर पर पहुंच गया है। इस सीजन में पहली बार नदी का जलस्तर इतना अधिक हुआ है। नदी में बाढ़ के कारण विक्रमजोत क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सरयू खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर ऊपरबाढ़ का प्रभाव केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सरयू का जलस्तर बढ़ने से मुख्य मार्गों पर बाढ़ का पानी लगने के साथ अब घरों तक पहुंचने लगा है। पिछले दो दिनों से भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, चांदपुर, संदलपुर, कन्हईपुर, खेमराजपुर, नरसिंहपुर सहित गांव के निचले इलाकों में पानी भर गया है। नदी का पानी गांवों से सट गया है। अर्जुनपुर, शम्भूपुर, लकड़ी दूबे, पकड़...