खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर पहुंची सरयू नदी
बस्ती, सितम्बर 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। बारिश के कारण नदी में पानी बढ़ने से तटबंध के आसपास के गांवों में लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। कई गांवों के आसपास बाढ़ का पानी पहुंच गया है, जबकि खेतों में जलभराव से फसलों को नुकसान की आशंका है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे सरयू का जलस्तर 93.080 मीटर दर्ज किया गया। नदी का खतरे का निशान 92.730 मीटर है। इस तरह जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या 2 जलस्तर बढ़ने के साथ तटबंध और तटवर्ती आबादी की ओर नदी का दबाव भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.