बाराबंकी, अगस्त 12 -- रामनगर। सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान से 33 सेमी नीचे आ गया है, जिससे कटान की संभावना बढ़ गई है। नदी का जलस्तर मंगलवार को 105.740 सेमी दर्ज किया गया, जो इसी जल स्तर पर स्थिर था। खतरे का निशान 106.07 सेमी मीटर है। इस तरह नदी खतरे के निशान से महज 33 सेमी नीचे बह रही है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी के किनारे कटान का खतरा बढ़ गया है। पहले से ही नदी किनारे-किनारे तेजी से कटान कर रही है। अब जलस्तर में कमी आने के बाद कटान और तेज होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Mau News: सरयू का जलस्तर घटा, खतरा बरकरार इससे नदी किनारे की जमीन के साथ तटवर्ती क्षेत्रों पर भी खतरा बढ़ गया है।बाढ़ कार्य खंड के सभी एसडीओ व जेई बांधों और संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता बाढ़ एस के सिंह ने बताया कि व...