खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, निचले इलाके में फैला बाढ़ का पानी
बस्ती, अगस्त 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 23 सेमी ऊपर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे अयोध्या में सरयू का जलस्तर 92.96 मीटर पर पहुंच गया है। आयोग के अनुसार अभी भी नदी बढ़ रही है। यह बढ़ाव मैदानी व पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बरसात व ऊपरी बैराजों से छोड़े गये पानी के चलते हो रहा है। सरयू का जलस्तर बढ़ने से विक्रमजोत क्षेत्र के निचले इलाके में तेजी से पानी भरने लगा है। दुबौलिया क्षेत्र के डूब क्षेत्र वाले गांवों के आसपास पानी भरने लगा है। कलवारी-रामपुर बांध के किनारे भी नदी दबाव बनाये हुए है। सभी जगहों पर बाढ़ कार्य खंड के अधिकारी लगातार निगरानी व बचाव कार्य कर रहे हैं। वहीं, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से विक्रमजोत क्षेत्र के तटीय गांवों के निचले इलाके में पानी भरने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.