फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- फर्रुखाबाद ,संवाददाता। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चल रहा है। बाढ़ से 63 गांव प्रभावित हुए है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह से लगा हुआ है। गंगा नदी में बुधवार को नरौरा बैराज से 115137 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पांचालघाट पर पानी का जलस्तर 136.85 मीटर है, जो अभी खतरे के निशान से 20 मीटर नीचे है। रामगंगा नदी में 75445 क्यूसेक पानी पास हुआ है, जिससे रामगंगा सेतु पर भी पानी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में जनपद बाद अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिन्हित है । अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में जनपद की तीन तहसीलों (सदर, अमृतपुर एवं कायमगंज) में 63 गांव, आशिक आबादी व कृष...