साहिबगंज, सितम्बर 6 -- साहिबगंज। साहिबगंज में गंगा नदी अपने पूरे उफान पर आ गई है। बीते तीन दिनों से जलस्तर में लगातार काफी बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को यहां पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब एक मी. ऊपर बह रहा था। यहां पर गंगा 27.25 मी. पर खतरे के निशान को पार कर जाता है । रविवार की शाम सात बजे तक यहां गंगा का जलस्तर 28.23मी. से ऊपर आ गया था। उधर, गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से पानी नये नये इलाकों में अब प्रवेश करने लगा है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग पलायन करने को विवश हो गये हैं। सबसे बुरा हाल जिला के दियारा क्षेत्र का है। दियारा के कई गांव जलमग्न हो गये हैं । कई घर व झोपड़ी आदि में तीन से चार फीट तक पानी है। दियारा में कुछ ग्रामीण मचान बांध कर ठिकाना बनाये हुए हैं तो काफी लोग वहां से अपने माल मवेशियों के साथ पलायन कर चुके हैं। ...