खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, प्रशासन अलर्ट
रुडकी, अगस्त 6 -- लक्सर, संवाददाता। गंगा का जलस्तर गुरुवार दोपहर में खतरे के निशान 293 मीटर से ऊपर पहुंच गया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और सीओ देवेंद्र सिंह ने टीम के साथ तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने बाढ़ संभावित गांवों के लोगों को सतर्क रहने और नदी से दूर रहने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि जलस्तर सामान्य होने तक कोई भी व्यक्ति गंगा नदी के किनारे न जाए और बच्चों को भी नदी के आसपास न जाने दें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस को दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। यह भी पढ़ें- सोलानी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा यह भी पढ़ें- गंगा का बढ़ता जलस्तर बना हजारों लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.