विकासनगर, अगस्त 17 -- झमाझम बारिश से यमुना का जल स्तर एक बार फिर तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की चिंता को बढ़ाने लगा है। रविवार को जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया, जल स्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अभी कोई खतरा नहीं है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को यमुना की लहरें डरा रही हैं। टौंस का जल स्तर भी चेतावनी निशान के करीब पहुंच गया है। रविवार को टौंस चेतावनी के निशान से मात्र एक मीटर नीचे बह रही थी। रविवार सुबह यमुना का जल स्तर 455.37 मीटर पर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान भी है। बीते दस दिनों से लगातार यमुना के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि अभी तक जल स्तर ने खतरे के निशान को पार नहीं किया है, लेकिन तटवर्ती बस्तियों से टकरा रही यमुना की लहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.