खतरे के निशान पर यमुना, टोंस का जल स्तर, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी
विकासनगर, जुलाई 12 -- भारी बारिश के चलते यमुना और टोंस नदी में उफान आ गया है। रविवार को यमुना का जलस्तर 455.37 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे का निशान भी है, जबकि टोंस नदी 644 मीटर पर बह रही हैं, जो खतरे के निशान से मात्र 0.44 मीटर नीचे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने कालसी के हरिपुर, व्यास नहरी, व्यास भूड़ समेत विकासनगर के बाड़वाला, भीमावाला, ढकरानी, कुल्हाल के ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने की तैयारी भी की जा रही है। नदी किनारे के क्षेत्रों में बसे लोगों के लिए आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सरकारी स्कूल, पंचायत भवनों को चिह्नित किया गया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बाढ़ संभावित गांवों का लगातार दौरा कर रही है। उधर, एसडीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.