खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना, टोंस की लहरें, तटवर्ती लोगों में दहशत
विकासनगर, जुलाई 26 -- लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना और टोंस नदियों का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं होने का दावा किया है। रविवार को यमुना का जलस्तर 654.76 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 61 सेमी नीचे रहा। वहीं, टोंस नदी का जलस्तर 644.05 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर कम है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से प्रशासन अलर्ट हो गया है। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं को दी जा रही चेतावनी पिछले दस दिनों से दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि अभी तक जलस्तर ने खतरे का निशान पार नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.