विकासनगर, जुलाई 19 -- लगातार हो रही बारिश से टोंस नदी का जलस्तर एक बार फिर तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। रविवार को टोंस का जलस्तर चेतावनी निशान 643.60 मीटर को पार कर 644.60 मीटर पर पहुंच गया। खतरे का निशान 644.75 मीटर पर है। जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 15 सेमी नीचे होने पर प्रशासन सतर्क हो गया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अभी कोई खतरा नहीं है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को टोंस की लहरें डरा रही हैं। इसके साथ ही यमुना का जल स्तर भी बीते दस दिन से खतरे के निशान 455.37 मीटर पर बना हुआ है।। यह भी पढ़ें- विकासनगर में चेतावनी निशान के पार पहुंची टोंस की लहरें, तटवर्ती लोगों में दहशत चिंता का कारण यह भी है कि टोंस की सहायक रूपीन, सुपीन और पावर नदियों के जल स्तर में भी लगाता...