बस्ती, अगस्त 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार हो रही बरसात के चलते जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी से बंधे व आसपास के ग्रामीणों में बाढ़ के खतरे की आशंका होने लगी है। केंद्रीय जल आयोग अध्योध्या के अनुसार सरयू का जलस्तर खतरे के निशार की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर शुक्रवार को दिन में 11 बजे 92.64 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से महज 9 सेमी नीचे है। यह चेतावनी बिन्दु से 91 सेमी ऊपर हो गया है। पहाड़ों और मैदान पर हो रही बारिश के चलते सरयू के जलस्तर में गुरुवार भोर से ही बढ़ोत्तरी देखी गई। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान की ओर बढ़ा सरयू का जलस्तर, 19 सेमी है नीचे पानी बढ़ने से नदी और तटबंध के बीच बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उमरिया रिंगबाध के निकट सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है। वह रि...