सिद्धार्थ, अप्रैल 29 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज से इटवा जाने वाले राजकीय मार्ग पर शाहपुर चौराहे के पास फुटपाथ पर करीब चार से पांच फिट गहरा गड्ढा बन गया है। जो राहगीरों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से शीघ्र गड्ढा भरवाने की मांग की है। क्षेत्र के सुदामा प्रसाद यादव,जाकिर, रामतेज चौधरी, पप्पू यादव, रामप्रकाश चौधरी, मोहम्मद यूनुस आदि ने बताया कि इटवा व डुमरियागंज आने जाने के लिए क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों का सिलसिला प्रतिदिन लगा रहता है। मुख्य सड़क के समीप फुटपाथ की जमीन धसने से गड्ढा बन गया है। इसमें राहगीर गिरकर घायल हो सकते हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदारों से गड्ढे में मिट्टी भरवाने की मांग की है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित जिम्मेदारों को...