गुरुग्राम, मार्च 20 -- दिल्ली जैसी आग की घटना गुरुग्राम में कभी भी हो सकती है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, शहर की कुल 2005 हाईराइज (बहुमंजिला) इमारतों में से 808 इमारतों के पास फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) ही नहीं है। ऐसे में अगर गुरुग्राम में दिल्ली जैसी कोई अप्रिय घटना होती है तो दमकल विभाग की गाड़ियां भी वहां तक नहीं पहुंच सकती हैं। शहर में 50 से ज्यादा ऐसे तंग इलाके हैं, जहां दोपहिया वाहन ही मुश्किल से घुस सकते हैं। बता दें कि, पश्चिम दिल्ली के पालम स्थित साध नगर इलाके में बुधवार को एक 4 मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़े हादसे का रूप ले लिया। आग की इस घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के नौ लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। यह भी पढ़ें- पालम अग्निकांड: केजरीवाल बोले- दमकल की सीढ़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.