सीतापुर, जून 17 -- सीतापुर। शहर में छुट्टा मवेशियों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आए दिन गलियों और चौराहों पर यह मवेशी आपस में भिड़ जाते हैं। जिससे लोगों के चोटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। सबसे अधिक मवेशी सरदार फार्म मोहल्ला में नजर आते हैं। यहां खुला मैदान होने के कारण काफी मवेशी डेरा जमाए रहते हैं। जिससे गलियों में खेल रहे बच्चों और अन्य लोगों के लिए खतरा बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...