अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- अल्मोड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने आवासीय भवनों के लिए खतरा बनी टहनियों का निस्तारण किया। पुलिस के मुताबिक आरसीएम मॉल के पीछे एक विशालकाय पेड़ की टहनियां भवन के लिए खतरा बनी हुई हैं। इस पर अल्मोड़ा अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और टहनियों का निस्तारण किया। बताया गया कि टहनियां छत तक पहुंच गई थीं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई थी। भवन स्वामी ने टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.