कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार। निज संवाददाता दौलत राम चौक से पानी टंकी चौक के बीच स्थित बिजली पोल के टेढ़ा हो जाने से राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। आने जाने वाले लोग सहमते हुए आ-जा रहे हैं। मुहल्लावासी रमेश चंद्र चौधरी, विक्रम अग्रवाल और सुमित मुखर्जी ने बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी से इसे दुरुस्त करने हेतु आग्रह किया है ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। मगर अब तक इस दिशा में बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हो पाया है। नतीजा जरा सी तेज हवा चलने पर यह बिजली का पोल बीच बाजार में गिर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.