खतरा बना आलमबाग का अधूरा नाला, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग
लखनऊ, जून 20 -- आलमबाग चौराहे से आगे कानपुर रोड पर बाईं तरफ नगर निगम की ओर से कराया जा रहा नाला निर्माण स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। करीब छह माह से चल रहा निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कई स्थानों पर नाले को खुला छोड़ दिया गया है, जबकि कुछ जगहों पर खुदाई के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया है। ऐसे में राहगीरों और दुकानदारों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। शनिवार को मौके पर पहुंची हिंदुस्तान टीम को निर्माण स्थल की स्थिति बेहद खराब मिली। कई दुकानों के सामने नाला खुला पड़ा था। दुकानदारों ने ग्राहकों और कर्मचारियों की आवाजाही के लिए लकड़ी के पटरे और अस्थायी बोर्ड रख दिए हैं। इन्हीं के सहारे लोग दुकानों तक पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी चूक किसी बड़े हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.