कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में शुक्रवार और शनिवार को आंधी के साथ बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। प्री मानसून में इस तरह की स्थिति बनती है। शुक्रवार को आई आंधी में कटिहार में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तो किशनगंज जिले में सबसे अधिक 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बांग्लादेश से बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी से 4.6 किमी तक उपर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुई। पिछले तीन सप्ताह से कटिहार सहित सीमांचल के जिलों में तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का एहसास हो रहा था। इस कारण मैदानी इलाकों में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं बंगाल की खाड़ी में समुद्र तटीय तापमान बढ़ने से नमी युक्त हवा एंटी क्लाक दिशा में बह रही है। कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जिला बंगा...