नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की नाकाम कोशिश के बाद एयरलाइन ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने तेल अवीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोक दिया है। एयरलाइन के सीईओ ने कहा कि फ्लाईदुबई इस मामले में जारी जांच में पूरा सहयोग कर रही है। फ्लाईदुबई की तरफ से यह फैसला फ्लाइट संख्या FZ 1073 से जुड़ी घटना के बाद लिया गया है। फ्लाईदुबई ने कहा है कि अधिकारियों के निर्देश के बाद तेल अवीव की उड़ानों को अगली सूचना तक अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि उसकी टीमें इस रुकावट से प्रभावित यात्रियों की मदद करने और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुँचाने के लिए काम कर रही हैं। फ्लाईदुबई के सीईओ गैल अल गैथ ने इस घटना के बारे में अपडेट जारी करते हुए ...