खतरा : प्रा विद्यालय के ऊपर से गुज़र रही 11 हजार वोल्ट लाइन
गंगापार, मई 11 -- कस्बा भारतगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय परिसर के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन हर समय बड़े हादसे की आशंका पैदा कर रही है। पावर हाउस के बगल स्थित इस विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों, शिक्षकों और अभिभावकों के मन में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। विद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे इसी हाईटेंशन तार के नीचे खेलकूद करने और प्रार्थना सभा में शामिल होने को मजबूर हैं। गर्मी, आंधी और बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा चलने पर कई बार तारों से चिंगारी निकलती दिखाई देती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने बताया कि इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार विद्युत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.