किशनगंज, फरवरी 7 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित रेतुआ नदी के खुरखुरिया घाट पर आरसीसी पुल निर्माण की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन आज तक इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या खासकर बरसात के मौसम में और भी विकराल हो जाती है, जब रेतुआ नदी उफान पर होती है और लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल नहीं होने के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और प्रशासनिक कार्यों के लिए उन्हें लंबा और जोखिम भरा रास्ता अपनाना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और ...