बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली पुलिस ने खतरनाक स्टंट करने के मामले मंगलवार को एक और चार पहिया वाहन को सीज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि सोमवार को शहर में फेयरबेल पार्टी के दौरान युवाओं द्वारा वाहनों से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ। इसके भादार पर दो चार पहिया वाहनों का चालान किया गया था। मंगलवार को खतरनाक स्टंट में शामिल एक अन्य चारपहिया की पहचान की गई। खुटला निवासी मालिक परवेश पुत्र तुलसीदास की कार को सीज कर चालान किया गया है। वाहन मालिक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है। अन्य वाहनों की भी पहचान व तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.