बांदा, फरवरी 2 -- - शहर की सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों से युवक युवतियों का स्टंट करते वायरल हुआ था वीडियो वायरल बांदा, कार्यालय संवाददाता। शहर के एक विद्यालय की फेयरवेल पार्टी के नाम पर युवक-युवतियों ने शहर की सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों से खतरनाक स्टंट किए। सोमवार को इससे जुड़ा 32 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कर थार समेत दो वाहनों को सीज कर 22 हजार रुपये का चालान किया है। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में युवक-युवतियां लग्जरी गाड़ियों की खिड़कियों से लटके और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते दिख रहे हैं। शहर की सड़कों पर रफ़्तार से दौड़ती इन गाड़ियों पर जिसकी भी नजर पड़ी आश्चर्य चकित रह गया।वहीं स्टंट बाजी से राहगीरों को भी परेशानी का ...