बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। दोपहिया वाहन से खरतनाक स्टंट करने वाले पर यातायात पुलिस ने बाइक को सीज कर कुल 11 हजार 500 रुपये चालान किया है। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो संज्ञान में आये थे जिसमें कुछ युवकों द्वारा दोपहिया वाहनो से खतरनाक स्टंट किया जा रहा था । वीडियो का संज्ञान लेकर बीते दिन तीन बाइकें सीज करते हुए कुल 30 हजार 500 रुपए का चालान किया गया था। इसी क्रम में एक और बाइक को सीज कर 11 हजार 500 रुपए का चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...