लखनऊ, अप्रैल 19 -- न्यायालय और सीएम योगी के सख्त आदेश के बाद भी पुलिस-प्रशासन शहर में खतरनाक मांझे की बिक्री व प्रयोग पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा है। इस कारण रविवार को हैदरगंज इलाके में बाइक सवार 62 वर्षीय हरिशंकर यादव का गला कट गया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मांझे से गले में करीब दो इंच गहरा घाव हो गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिशंकर यादव पारा हंसखेड़ा इलाके के रहने वाले हैं। रविवार दोपहर वह बाइक से ऐशबाग में अपनी बहन के घर जा रहे थे। इस बीच हैदरगंज फ्लाईओवर के पास मांझा उनके गले में फंस गया। खिंचाव से कट लग गया। बाइक अनियंत्रित हुई और वह गिरते हुए बचे। यह देखकर राहगीरों ने दौड़कर उन्हें संभाला। आनन-फानन गले पर रुमाल बांधा। राहगीरों की मदद से ह...