नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई को हाईजैक करने की कोशिश करने वाला को पायलट को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ओमानी पायलट अल हमामी की पूछताछ से संबंध करने वाले एक सऊदी अधिकारी ने बताया कि हम्मामी ने इस बात को कबूल किया है कि वह कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर प्लेन को हाईजैक करना चाहता था। इसके बाद वह सभी यात्रियों सहित उसे क्रैश करवाने वाला था। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि वह मरने से नहीं डरता। बता दें, हमामी फ्लाईदुबई में को पायलट स्मित मच्छार के ऊपर हमला किया था। इसके बाद उसने प्लेन को क्रैश करवाने की कोशिश की। लेकिन स्मित मच्छार की सूझबूझ और इजरायली यात्रियों की हिम्मत की वजह से यह घटना टल गई। द वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को पायलट हमाम अल हमामी ने अपने नापाक इरादों को पूछताछ के दौरान खुलकर ...