खतरनाक तरीके से बाइक से कर रहे थे स्टंट, दो युवक दबोचे
अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रामघाट रोड पर ओजोन सिटी कट के पास दोनों युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से तेज रफ्तार में लापरवाही से स्टंट कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया है। मामले में एसआई आदित्य कौशिक ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे चैकिंग के दौरान दो युवकों पर नजर पड़ी, जो एक स्प्लेंडर प्लस बाइक को रामघाट रोड पर हरदुआगंज की तरफ से ओजोन कट की ओर अत्यधिक तेज गति व लापरवाही पूर्वक चला रहे थे। पीछे बैठा युवक पैर के बल खड़ा होकर स्टंट कर रहा था, जिससे लोग सहम गए। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो युवक भागने लगे, मगर घेराबंदी कर मॉल के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.