नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-15ए के सामने खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने पर पांच हजार रुपये का चालान किया गया। यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया के ऐक्स प्लेटफॉर्म पर मिली शिकायत के आधार की। वहीं, अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 7,222 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मैनुअल तरीके से बुधवार को 2,710 और आईएसटीएमएस कैमरों से 4,512 वाहनों के चालान किए गए। हेलमेट न पहनने पर 2,664, तेज गति से वाहन चलाने पर 427, लालबत्ती जंप करने पर 133 और बिना प्रदूषण जांच कराए चलने पर 277 वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि कोई कागजात न होने पर 18 वाहनों के चालान किए गए। विपरीत दिशा में चलने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत 503 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मिल...