हरिद्वार, जनवरी 4 -- देवभूमि भैरव सेना संगठन ने श्रीराम चौक पर चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता चरणजीत पाहवा ने कहा कि चाइनीज मांझा हर साल जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनता है, इसके बावजूद इसका अवैध कारोबार जारी है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि खतरनाक मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इसे बेचने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएं। इसके साथ ही, व्यापारियों से भी अपील की गई कि वे मानव जीवन के लिए घातक चाइनीज मांझे की बिक्री न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.