भागलपुर, मार्च 26 -- बटेश्वर स्थान स्थित श्मशान घाट के पास खतरनाक घाटों पर बुधवार को जीवन जागृति सोसायटी ने सुरक्षा के तहत बैरिकेडिंग कर चेतावनी बैनर लगाए। सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मार्च में जलस्तर घटने पर लोग स्नान के लिए यहां आते हैं, लेकिन आगे गहरे कुंड होने से हादसे का खतरा रहता है। हाल के वर्षों में कई डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं, दो दिन पहले ही दो बच्चों की मौत हुई थी। स्थानीय अध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि उथला दिखने वाला पानी लोगों को भ्रमित करता है। सोसायटी ने प्रशासन से स्थायी चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.