खतरनाक इमारत की पहचान पर नोटिस
नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली में एमसीडी प्रशासन खतरनाक इमारतों का सर्वे कर रहा है। इसमें कुछ इमारतों को मरम्मत योग्य पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि मानसून से पहले निगम प्रशासन द्वारा हर वर्ष एक अप्रैल से 30 जून तक खतरनाक और जर्जर इमारतों का सर्वे किया जाता है। इस वर्ष अब तक 24 लाख से अधिक सभी श्रेणियों की संपत्तियों व इमारतों का सर्वे किया गया है। इसमें दस से अधिक संपत्तियों व इमारत की स्थिति मरम्मत योग्य पाए जाने पर उन्हें इसे ठीक करने के नोटिस जारी किए गए हैं। चार से अधिक संपत्ति व इमारत खतरनाक स्थिति में पाई गई हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में जलभराव वाले 60 से ज्यादा इलाकों की पहचान, MCD बोली- तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही सर्वे अभी भी जारी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.