खतरनाक आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाएगा नगर निगम
धनबाद, मई 4 -- शहर के भोलानाथ बसेरिया इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे की जान ले ली। इस घटना के बाद नगर निगम की नींद खुली है। शहर में खतरनाक हो चुके स्ट्रीट डॉग के लिए नगर निगम अब शेल्टर होम बनाएगा, जहां इन्हें पकड़ कर रखा जाएगा। शेल्टर होम में उपचार एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रण, डॉग बाइट की घटनाओं में कमी तथा रेबीज उन्मूलन के उद्देश्य से एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। नगर निगम अब तक लगभग 21,046 आवारा कुत्तों का बंध्याकरण (स्टरलाइजेशन) कर उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.