मऊ, अप्रैल 12 -- रानीपुर। थाना क्षेत्र के खण्डेरायपुर गांव में रविवार की दोपहर गेहूं कटे खेतों में छूटे डंठल में भीषण आग लग गई। पछुआ हवा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और सब-इंस्पेक्टर अख्तर अली अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। किसानों को सलाह दी कि वे सूखी फसलों के पास बीड़ी-सिगरेट या आग का प्रयोग न करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...