कुशीनगर, मार्च 30 -- कुशीनगर, हिटी। खड्डा कस्बे में स्थित आईपीएल ग्रुप की चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का समापन रविवार को विधि-विधान से किया। चीनी मिल द्वारा इस सत्र में कुल 133 दिनों तक पेराई की गई, जिसमें 29.77 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हुई।पेराई सत्र के सफल संचालन पर प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह ने मिल के सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के किसानों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आईपीएल समूह मुख्यालय के मार्गदर्शन के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने गन्ना आयुक्त, उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी एवं अन्य सरकारी अधिकारियों के सहयोग की सराहना की।केन हेड सुधीर कुमार ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि आगामी पेराई सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक गन्ने की बुवाई करें और सर्वे के समय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें...