गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- इंटर क्लब क्रिकेट लीग गोरखपुर, निज संवाददाता इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी डिवीजन के लीग मैच में खड्डा क्रिकेट अकादमी ने केसीए ऑरेंज को 168 रनों के विशाल अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। एनई रेलवे ग्राउंड पर टॉस जीतकर केसीए ऑरेंज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान खड्डा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में केसीए ऑरेंज की पूरी टीम 27.5 ओवर में मात्र 74 रनों पर सिमट गई। खड्डा क्रिकेट अकादमी की शुरुआत संतुलित रही। सलामी और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेलते हुए रन गति बनाए रखी। टीम के स्टार बल्लेबाज अभय यादव ने शानदार पारी खेलते हुए 74 गेंदों पर 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। अभय यादव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.