कुशीनगर, मार्च 31 -- कुशीनगर। विधायक विवेकानन्द पाण्डेय की पहल पर खड्डा विधानसभा क्षेत्र के दरगौली, फटकदौना व भरपटिया ग्राम सभाओं के सर्वांगीण विकास के लिये संचालित एकीकृत विकास योजना के अंतर्गत सामुदायिक भवन के निर्माण की स्वीकृति मिली है। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कुछ महीनों पूर्व खड्डा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में ग्राम सभाओं में सामुदायिक केन्द्रों की स्थापना कराने की मांग की थी, जिसमें से खड्डा विधानसभा क्षेत्र के फटकदौना 80.81 लाख, ग्राम सभा दरगौली 65 लाख तथा ग्राम सभा भरपटिया 65 लाख रुपए सामुदायिक केन्द्र निर्माण के लिये शासन से स्वीकृति मिल गई है। विधायक की यह पहल न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करेगी। बल्कि शिक्षा, बैठक, सामाजिक कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए एक मजबूत आधार भ...