सोनभद्र, अप्रैल 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन फासिल्स पार्क के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रविवार की रात खडे़ ट्रक में पीछे से दूसरी ट्रक घुसने से चालक और खलासी घायल हो गए। ट्रक चोपन से भस्सी लादकर राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। चोपन की तरफ से एक ट्रक भस्सी लादकर राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक चोपन थाना क्षेत्र के सलखन फासिल्स पार्क के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पहुंचा। ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क के किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे चालक 30 वर्षीय कैश पुत्र अहमद और खलासी 20 वर्षीय सहबान पुत्र सलीम दोनों निवासी भुईली अदलहाट मिर्जापुर उसी में फंस गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर ट्रक की...