सोनभद्र, जून 11 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में बभनी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर गुरुवार की सुबह खडे़ टैंकर में पीछे से कार घुसने से ससुर और बहू की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार बलिया के सिकंदरपुर से छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बलिया के सिकंदरपुर निवासी कुछ लोग एक कार में सवार होकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे थे। वे सिकंदरपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे थे। गुरुवार की सुबह जैसे ही वे बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के समीप बभनी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खडे़ टैंकर में पीछे से घुस गई। इससे कार में सवार 70 वर्षीय यतेन्द्र सिंह पुत्र धर्मदेव सिंह, 65...