सोनभद्र, अप्रैल 15 -- हाथीनाला, हिन्दुस्तान संवाद। हाथीनाला थाने के समीप खडे़ टे्रलर में पीछे से हाइवा घुसने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवा में फंसे चालक को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया गया। हाइवा डाला से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। डाला की तरफ से बुधवार की दोपहर एक हाइवा रेणुकूट की तरफ जा रहा था। दोपहर लगभग साढे़ 12 बजे हाइवा जैसे ही हाथनाला थाने से एक किलोमीटर आगे रेणुकूट मार्ग पर पहुंचा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे टे्रलर में पीछे से घुस गया। इससे हाइवा चालक उसी में फंस गया। घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी हाथीनाला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अग्निशमन, जेसीबी और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने के्रन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद हाइवा में फंसे च...